रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता। विश्व ग्लूकोमा दिवस पर गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय और सदर अस्पताल, रांची में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजुट होना' थीम के साथ एक प्रभात रैली निकाली गई, जिसे सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में जिला स्वास्थ्य पदाधिकारियों सहित एएनएम स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी केंद्रों पर 14 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने सलाह दी कि काला मोतिया से बचाव के लिए नियमित जांच जरूरी है, विशेषकर बीपी और शुगर के मरीजों को हर छह महीने में आंखों की जांच करानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...