बरेली, मार्च 21 -- वन विभाग की ओर से शुक्रवार को विश्व गौरैया दिवस पर सभी रेंज में कार्यक्रम किए गए। बहेड़ी रेंज के अंतर्गत गॉडविन पब्लिक स्कूल, बरेली रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरतौल व फरीदपुर रेंज के अंतर्गत फ्यूचर यूनिवर्सिटी में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। शुभारंभ रेंज के वन क्षेत्राधिकारियों ने गौरैया के महत्व की जानकारी देते हुए किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि गौरैया हमारे पारिस्थितिकी तंत्र की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो न केवल प्राकृतिक कीट नियंत्रक के रूप में कार्य करती है बल्कि पर्यावरण की शुद्धता का सूचक भी है। कार्यक्रम के दौरान गौरैया के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। वन विभाग की ओर से छात्रों को घरों की छतों पर पानी के सकोरे रखने, दाना डालने और सुरक्षित कृत्रिम घोंसले बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.