सासाराम, मार्च 20 -- बिक्रमगंज, हिटी। विश्व गौरैया दिवस पर काराकाट में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्रारंभ में ग्रीन वाइल्ड फाउंडेशन संस्थापक व निदेशक शिवम कुमार द्वारा विद्यालय परिवार को गौरैया की फोटो भेंटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद बच्चों को गौरैया व अन्य पक्षियों के जीवन, उनके महत्व तथा उनके सामने आ रही चुनौतियों पर आधारित रोचक एवं ज्ञानवर्धक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। वक्ताओं ने संबोधन में गौरैया की तेजी से घटती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। बताया कि शहरीकरण, कंक्रीट के बढ़ते जंगल, पुराने घरों की संरचना में बदलाव, कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग तथा जल एवं भोजन के स्रोतों की कमी जैसे कई कारण गौरैया के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। कहा कि यदि समय रहते हम सजग नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियां केवल किताबों में ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.