मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- बुढ़ाना। बिटावदा स्थित दा स्पार्क पब्लिक स्कूल में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नन्हे पक्षी गौरैया की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्रों को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के पूर्व जिला समन्वयक डॉ. राजीव खोखर ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि शहरीकरण, मोबाइल टावरों का रेडिएशन और कीटनाशकों का बढ़ता प्रयोग गौरैया के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों की छतों पर दाना-पानी रखने और कृत्रिम घोंसले लगाने का आह्वान किया।इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से प्रकृति प्रेम का संदेश दिया। क...