गोरखपुर, सितम्बर 23 -- गोरखपुर। विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में गैंडों के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान दर्शकों को गैंडों के प्राकृतिक आवास, संरक्षण प्रयासों और उनकी जीवनशैली की जानकारी दी गई। प्राणी उद्यान के निदेशक सूरज ने बताया कि गैंडा पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका संरक्षण जैव विविधता के लिए आवश्यक है। उपनिदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि भारत में एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं। एक वयस्क गैंडे का वजन 20 क्विंटल से अधिक हो सकता है तथा उसका प्रमुख भोजन जलीय पौधे और नरम घास हैं। यह भी पढ़ें- दुधवा में राजकीय हाथियों को कराया विशेष भोज गोरखपुर चिड़ियाघर में मार्च 2022 में असम के गुवाहाटी जू से लाए गए नर हर और मादा गौरी...