हरिद्वार, फरवरी 14 -- श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा है कि सनातन धर्म विश्व की सबसे प्राचीन परंपरा है, जिसने हजारों वर्षों से शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि अनेक आक्रमण और चुनौतियों के बावजूद हिंदू समाज ने अपनी आस्था और संस्कृति को सुरक्षित रखा। हिंदू हर कठिन दौर में और अधिक सशक्त होकर उभरा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मध्य हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की महादेव बस्ती और दक्ष बस्ती में हिंदू सम्मेलन कराए गए। कपिल वाटिका में आयोजित महादेव बस्ती सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने 'पंच परिवर्तन' संकल्प अपनाने का आह्वान किया। सतीकुंड में आयोजित दक्ष बस्ती सम्मेलन में हिंदू जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री गोपाल ने कहा कि हिंदू समाज की एकता जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अल्प...