कोडरमा, फरवरी 5 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच के प्रेरणा शाखा के द्वारा विश्व कैंसर दिवस को लेकर बुधवार को एडुकेयर कोचिंग सेंटर में पोस्टर जागरुकता अभियान के माध्यम से बच्चों ने कैंसर से बचाव और उसके उपाय को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। इस अवसर पर बच्चों ने स्वस्थ्य आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू- शराब से दूरी और समय-समय पर नियमित जांच की अपील की। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से हेल्दी फूड का सेवन करने व पैकेट फूड और जंक फूड से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर एडुकेयर कोचिंग सेंटर के निदेशक रश्मि लड्ढा ने कहा कि कैंसर से लड़ने वालों के लिए सामाजिक और भावात्मक समर्थन अत्यंत आवश्यक है। मिशन कैंसर जागरूकता अभियान के माध्यम से पूरे देश भर व झुमरी तिलैया के कई इलाकों में निःशुल्क लोगों की जांच भी समय-समय पर कराई जाती है, जिसमें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.