लखनऊ, फरवरी 4 -- डिब्बा बंद उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले रसायन कैंसर के जोखिम को बढ़ा रहे हैं। इन उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड समेत कई प्रकार के रसायन संरक्षक के रूप में प्रयोग किये जाते हैं। ये पैक्ड चिप्स,आटा, दूध, मांस आदि दूसरे खानपान की चीजों में मिलाए जाते हैं। ये बातें बुधवार को पीजीआई के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉ. ज्ञान चन्द ने विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। डॉ. ज्ञान ने बताया कि बदली जीवन शैली और बाजार के खानपान के बढ़ते चलन से कैंसर रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते पांच वर्ष में विभाग में करीब चार गुना कैंसर रोगी बढ़े हैं। जागरूकता की वजह से मरीज अस्पताल जल्दी पहुंच रहे हैं। 28 में एक महिला को कैंसर का खतरा थायराइड और ब्रेस्ट सर्जन डॉ. ज्ञान ने बताया कि 28 महिलाओं में से एक को कैंसर होता है। ...