हरदोई, सितम्बर 15 -- हरदोई। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि 18वें विश्व सम्मेलन में यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में हैं। जल्द ही डॉलर का खौफ खत्म होगा और ट्रंप की धमकी का भी असर नहीं रहेगा। चीन से भारत के रिश्ते भी जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। भाजपा नेता नरेश अग्रवाल मंगलवार दोपहर बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी 7.8 प्रतिशत से बढ़कर नौ प्रतिशत तक पहुंच गई है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों का ध्यान रख रहे हैं। जल्द ही पुलिस और शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में भर्तियां होने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की का...