गंगापार, मार्च 23 -- विश्व कविता दिवस के अवसर पर वेद श्रीवास्तव के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अशोक सिंह बेशरम व संचालन बबलू सिंह बहियारी ने किया। कवयित्री राधा शुक्ला की वाणी वंदना के बाद विपिन सिंह परिहार, संजय पांडेय सरस, रत्नाकर सिंह तन्हा व कृष्ण कांत कामिल ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। डॉ. आनंद श्रीवास्तव, जितेंद्र जलज, मोहिनी श्रीवास्तव व ओम शिवम पांडेय के गीतों ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...