भागलपुर, मार्च 22 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  अंगिका प्रचारणी सभा के तत्वाधान में स्थानीय सामुदायिक भवन, चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर नरगा में विश्व कविता दिवस पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंगिका कवि देवेंद्र दास ने की। उद्घाटन दीप जलाकर संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने किया। मुख्य अतिथि कवि संतोष ने कहा कि कविता जज्बातों की अभिव्यक्ति होती है। अध्यक्षता करते हुए कवि देवेंद्र दास ने कहा कि कवि समाज का सच्चा प्रतिनिधि होता हैं। मौके पर कवि आशुतोष आशीष, राजीव रंजन, अजय शंकर को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जवाहर लाल मंडल, पुरुषोत्तम कुमार, शैलेश कुमार, जयप्रकाश, लक्ष्मण मंडल, शिव पूजन शिव, निरंजन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...