उन्नाव, दिसम्बर 28 -- उन्नाव। गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया। इसमें गायत्री मां की उपासना व पूजन अर्चन साधकों ने किया। महिला मण्डल द्वारा गायत्री यज्ञ का संचालन महिला मंडल प्रमुख दीनू शुक्ला व साधना सिंह ने किया। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा मां गायत्री की उपासना व यज्ञ से जीवन में सिुख और शांति मिलती है। उपासना साधना और आराधना के निरंतर अभ्यास से आत्मबल प्राप्त होता है। जो कि जीवन की सर्वोपरि संपदा है। सद्बुद्धि से बढ़कर ओर कोई देवी वरदान नहीं। इस दौरान साधना सिंह, रामादेवी, मीरा देवी, रजनी, वेद शर्मा, अशोक राय, राम जी, मीरा देवी, अजय शुक्ला, तिलक श्रीवास्तव, मालती सिंह, अशोक दीक्षित, राम नरेश सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...