अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददता। विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य से भारत सहित विश्व के 108 देशों के साथ तालों की नगरी अलीगढ़ में भी गुरुवार को नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर जैन समाज ने शांति और सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में विश्व नवकार दिवस पर संस्था के अलीगढ़ चैप्टर की ओर से शहर के धर्म समाज महाविद्यालय के श्री रमेश चंद्र अग्रवाल ' भगत ' सभागार में सुबह 8:30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त संगीता सिंह रहीं। कार्यक्रम में सबसे पहले बाल ब्रह्मचारी राकेश के सान्निध्य में सामूहिक पाठ का उच्चारण किया गया। आर्जव जैन, अर्णव जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। संस्था के अलीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन स्वप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.