विश्व कल्याण के लिए जेएनसीयू में सुंदरकांड
बलिया, जून 28 -- बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच विश्व कल्याण के लिए रविवार को श्रीसत्यनारायण कथा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कथा एवं सुंदरकांड में कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल और उनकी पत्नी डा. वंदना शुक्ला के साथ कुलसचिव एसएल पाल, विवि के वित्त अधिकारी आनंद दूबे व शिक्षक-कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजन किया। कथा के समापन पर सुख, समृद्धि, ज्ञान और विवि के निरंतर प्रगति की कामना की। सुंदरकांड के सामूहिक पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कुलपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं समाज में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करती हैं। पूजा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.