प्रयागराज, जून 25 -- सैनिक कल्याण निगम की ओर से गुरुवार को कॉल्विन अस्पताल परिसर में स्थित पंचदेव हनुमान मंदिर में गुरुवार में विश्व कल्याण के निमित्त पूजन-अर्चन किया गया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुमन कुमार चौधरी, पूर्व अधीक्षक डॉ. माया देवी ने विधिविधान से आरती-पूजन किया। नर्सिंग अधीक्षिका शोभा सिंह, डॉ. सविता सिंह, डॉ. रामचंद्र, डॉ. महानंद, धनंजय सिंह यादव, एमएल उपाध्याय, विनोद कुमार, सुजीत कनौजिया, अरुण सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...