देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। विश्व कला दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन महान चित्रकार लियोनार्डो दा विंची की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जो कला, विज्ञान और रचनात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं। इस दिवस का उद्देश्य कला के महत्व को समझाना, कलाकारों को सम्मान देना और समाज में रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। स्थानीय ओमसत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स तथा विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के संयुक्त बैनर तले त्रि-दिवसीय विश्व कला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। ओमसत्यम इंस्टिट्यूट के निदेशक सह विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि कुमार केशरी, दीनबंधु उच्च विद्यालय ...