गुमला, अप्रैल 16 -- गुमला प्रतिनिधि। विश्व कला दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच गुमला द्वारा बुधवार को पोद्दार धर्मशाला में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 240 बच्चों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन जाजोदिया व सचिव पवन गाड़ोदिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पना शक्ति का परिचय दिया। कई प्रतिभागियों की कलाकृतियां इतनी प्रभावशाली रहीं कि निर्णायकों को चयन में कठिनाई हुई। अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- डीएवी में विश्व कला दिवस पर प्रतियोगिता-प्रदर्शनी आयोजित कार्यक्रम में संजीव म...