नई दिल्ली, फरवरी 11 -- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शेरफेन रदरफोर्ड इस पारी के असली हीरो रहे जिन्होंने महज 42 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 शानदार छक्के जड़कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जेसन होल्डर ने भी अंत में 17 गेंदों में 33 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी पकड़ बनाई थी लेकिन वे इसे अंत तक बरकरार नहीं रख सके। लेग स्पिनर आदिल राशिद ने सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.