नई दिल्ली, फरवरी 12 -- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 17वें मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और इटली के बीच एक दिलचस्प मुकाबला खेला गया। जहां इटली की टीम ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने वाली नेपाल को 10 विकेट से बुरी तरह हरा दिया। इटली की टीम ने इस जीत के साथ पूरी दुनिया में दिखा दिया कि उनकी टीम भी बड़े मैचों में जीतने का हौसला रखती है। मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए सही साबित हुआ। नेपाल की शुरुआत काफी संघर्षभरी रही और टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोती रही। सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रोहित पौडेल ने 14 गेंदों में 23 रनों की तेज पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने दो शानदार छक्के लगाए, लेकिन वे भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच प...