नई दिल्ली, जनवरी 29 -- पाकिस्तान ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में 22 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार विकेट गंवाए और 20 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सईम आयूब अबरार ने 2-2, जबकि शादाब खान-मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिए। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैथ्यू शॉर्ट के रूप में पहला झटका। शार्ट 4 गेंद में 5 रन ही बना सके। कप्तान ट्रेविस हेड 13 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यू रेनशॉ ने 11 गेंद में 15 रन बनाए। कूपर कोन...