नई दिल्ली, जून 17 -- न्यूयॉर्क। फीफा विश्व कप 2026 में मंगलवार का दिन दर्शकों के लिहाज से ऐतिहासिक बन गया। चार मुकाबलों को मिलाकर कुल 2,81,223 दर्शक स्टेडियम पहुंचे, जो विश्व कप इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 28 जून 1994 को अमेरिका में खेले गए चार मैचों में 2,77,070 दर्शक पहुंचे थे। रिकॉर्ड वाले दिन सबसे ज्यादा 80,545 दर्शकों ने फ्रांस और सेनेगल का मुकाबला ईस्ट रदरफोर्ड में देखा। इसके अलावा कन्सास सिटी में अर्जेंटीना-अल्जीरिया मैच में 69,045, सांता क्लारा में ऑस्ट्रिया-जॉर्डन मुकाबले में 68,527 और फॉक्सबोरो में इराक-नॉर्वे मैच में 63,106 दर्शक मौजूद रहे। टूर्नामेंट के पहले छह दिनों में कुल 13,09,652 दर्शक स्टेडियम पहुंच चुके हैं, जबकि औसत उपस्थिति 65,483 रही है। यह भी पढ़ें- 15 साल पहले मां खेली फी...