नई दिल्ली, मार्च 8 -- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले में अभिषेक ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक ने सबसे बड़े मंच पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। यह भी पढ़ें- WC जीतने के लिए न्यूजीलैंड ने इस धुरंधर को दी एंट्री, जानिए भारत की प्लेइंग XI? यह भी पढ़ें- 'बड़ा भाई या पापा बनके कुछ नहीं होगा', भारतीय टीम को कैसे हैंडल करते हैं सूर्या? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने भारतीय पारी को ऐसी शुरुआत दी जिसे बरसों तक याद रखा जाएगा। भारत ने पावरप्ले (6...