नई दिल्ली, फरवरी 11 -- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को इस हफ्ते के शुरू में ट्रेनिंग के दौरान लगी 'ग्रोइन' की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को कोलंबो में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच से बाहर होना पड़ा। टीम ने अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कवर के तौर पर शामिल किया है। आयरलैंड के खिलाफ मार्श की अनुपस्थिति में ट्रेविस हेड टीम की अगुआई कर रहे हैं और मैट रेनशॉ को विश्व कप में पहली बार खेलने का मौका मिला है। 29 साल के रेनशॉ ने पिछले महीने लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। यह भी पढ़ें- LIVE: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गंवाया छठा विकेट, फिफ्टी से चूके मैट रेनशॉ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया, 'इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान 'ग्रोइन' चोट लगने के कारण मिचेल मार्श टी20 विश्व क...