विश्व कछुआ दिवस पर बच्चों को जागरूक किया
कानपुर, मई 22 -- कानपुर। बिठूर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर जागरूकता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को कछुओं के महत्व, उनके संरक्षण तथा प्रकृति में उनकी भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने प्रार्थना सभा में बच्चों को संबोधित किया। कछुआ संरक्षण विषय पर सुंदर एवं आकर्षक चित्रकला प्रस्तुत की। बच्चों की बनाई गई मनमोहक चित्रकारी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छ नदियों और जीव-जंतुओं की सुरक्षा का संदेश भी दिया। यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण के संदेश संग नैनीताल जू में हुई प्रतियोगिता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.