लोहरदगा, अगस्त 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। हिरोशिमा दिवस पर एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा में गुरुवार को प्रिंसिपल स्नेह कुमार के मार्गदर्शन में परिचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी में अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बम से हुई तबाही को याद करते हुए परमाणु तकनीक का इस्तेमाल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए करने पर बल दिया गया। छात्राओं को बताया गया कि भारत एक बेहद जिम्मेदार परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र है। हमारे देश में चिकित्सा, ऊर्जा, कृषि, उद्योग सहित राष्ट्र के विकास और जनकल्याण के अनेक क्षेत्रों में परमाणु तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जल्द ही भारत थोरियम आधारित परमाणु तकनीक में परिपक्वता हासिल कर लेगा। यह भी पढ़ें- हिरोशिमा दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि तब भारत की ऊर्जा ज़रूरतें आसानी से पूरी होंगी। चिकि...