देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के आईक्यूएसी प्रकोष्ठ की ओर से 'विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस' पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। मुख्य वक्ता अमेरिका की अनीता शर्मा थपलियाल, कर्नल डॉ. सुदीप आजाद और शिवानी कपूर ने ऑटिज्म की पहचान व समावेशी शिक्षा पर जोर दिया। ऑटिज्म प्रभावित यशस्वी जोशी ने नृत्य प्रस्तुति दी। प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, उप-प्राचार्य प्रो. एस.पी. जोशी, डॉ. ओनिमा शर्मा, डॉ. मोनिशा सक्सेना, डॉ. अनिल पाल, प्रो. जी.पी. डंग, प्रो. देवना जिंदल, प्रो. सविता रावत, डॉ. पारुल दीक्षित, डॉ. गोपाल छेत्री और डॉ. सत्यव्रत त्यागी ने ऑटिज्म के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...