पिथौरागढ़, जून 27 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। विश्व एन्टी ड्रग्स डे के अवसर पर नेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक चिन्तक डॉ. तारा सिंह ने नशे की बढ़ती समस्या पर चर्चा की। कहा कि ड्रग्स माफिया हमारे बच्चों को नशे के गर्त में धकेलने जा रहे है। देश में अरबों रुपये की ड्रग्स पकड़ी जाती है। अगर कोई बच्चा एक बार ड्रग्स की लत में पड़ जाता है, तो वे पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। नीमा मेहरा ने कहा कि बच्चों के पालन-पोषण के साथ ही उनकी अन्य गतिविधि‌यों पर भी नजर रखनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रियंका शर्मा, केदार सिंह कोरंगा, सुनीता ओली, दृष्टि ततराड़ी, नक्षित, दिव्या, ओजस, शौर्य, युवराज, भागीरथी, मयंक शर्मा, नीरज, मनन ततराडी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान यह भी पढ़ें- जागरुकता...