भभुआ, दिसम्बर 1 -- एड्स से बचाव, इलाज और इस बीमारी से जुड़े कारणों को बताया कहा, जागरूकता ही इस बीमारी से बचने का सबसे बड़ा हथियार है भभुआ, कार्यालय संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिला गैर संचारी पदाधिकारी डॉ. राजनारायण प्रसाद व एआरटी पदाधिकारी डॉ. आदित्य, जिला लेखा प्रबंधक आदि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें काफी संख्या में एएनएम स्कूल की छात्राओं व स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। रैली में डॉ. सुनील कुमार, व्यख्याता संजीव कुमार, परामर्शी नीतू कुमारी आदि थीं। रैली में शामिल छात्राएं व कर्मी नारेबाजी करते आगे बढ़ रहे थे। जिला गैर संचारी पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 में फरवरी से अब तक 85914 सामान्य महिला-पुरुषों की जांच की गई। इनमें 882 संक्रमित मिले। जिले की 99000 गर्भवती महिलाओं की जांच में 5...