रांची, दिसम्बर 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के नर्सिंग के छात्रों ने विश्व एड्स दिवस के मौके पर विवि परिसर, सदर अस्पताल रांची और झारखंड कैंसर सेंटर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह अभियान वैश्विक थीम इंडिंग एड्स टुगेदर फॉर अ हेल्दियर फ्यूचर के अनुरूप था। इसका उद्देश्य एचआईवी की रोकथाम और देखभाल को लेकर लोगों को जागरूक करना होगा। छात्रों ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित जागरुकता सत्र में इसकी रोकथाम संबंधी जानकारी, समय पर जांच की जरूरत और संबंधित स्वास्थ्य उपायों पर संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पोस्टर और सूचना सामग्री भी प्रदर्शित की गई। सदर अस्पताल रांची में छात्रों ने मरीजों और उनके परिजनों से संवाद किया और जागरुकता सामग्री बांटी। झारखंड कैंसर सेंटर में आगंतुकों को सुरक्षित व्यवहार, रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.