मुंगेर, अप्रैल 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम स्मृति दिवस को विश्व एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संस्थान की संचालिका बीके स्नेहा दीदी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति, एकता और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रसार करना है। इस अवसर पर दादी रतन मोहिनी जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक योगदान एवं मानवता के प्रति उनके संदेशों को स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ सदस्य एवं साधक अपने विचार रखेंगे तथा राजयोग ध्यान के माध्यम से लोगों को आंतरिक शांति का अनुभव कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.