नैनीताल, मार्च 13 -- भीमताल। नगर के पांडेगांव क्षेत्र के पंचायत भवन में शुक्रवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल ने ग्रामीणों से कहा कि विश्व उपभोक्ता अधिकार और संरक्षण को बनाए रखने की आवश्यकता है। यह दिन सभी उपभोक्ताओं के मूलभूत अधिकारों को बढ़ावा देने और उन अधिकारों का सम्मान और संरक्षण सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में पीड़ित प्रतिकर योजना के विषय में भी जागरूक किया गया। भीमताल थाने से महिला कांस्टेबल कविता पुनेठा ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के विषय पर जानकारी साझा की और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के लिए मना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...