फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद। विश्व उपभोक्ता दिवस पर रविवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक कविता सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षा का अधिकार, चुनने का अधिकार, सूचना पाने का अधिकार, शिकायत सुनवाई का अधिकार और उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। इसलिए कोई भी सामान खरीदते समय उसकी कीमत, गुणवत्ता और एक्सपायरी तिथि जरूर जांचें। साथ ही खरीदारी करने के बाद बिल अवश्य लें, ताकि किसी प्रकार की शिकायत होने पर उपभोक्ता फोरम या संबंधित विभाग में कार्रवाई कराई ...