कटिहार, अगस्त 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल में 'स्केल-अप एंड मार्केट एक्सेस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवा उद्यमियों को स्टार्टअप की शुरुआत से लेकर उत्पाद विकास, बाजार तक पहुंच, ब्रांडिंग और व्यवसाय के विस्तार की बारीकियों से अवगत कराया गया। साथ ही स्थानीय नवाचारों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में डॉ. रंजना कुमारी, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार शांडिल्य, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, जगदीश सिंह और अभिषेक कुमार गुप्ता समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। य...