विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित
जौनपुर, मई 24 -- जौनपुर, संवाददाता। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के मौके पर शहर के एक पैरामेडिकल कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापक तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. बीसी पंत ने बताया कि 17 मई से 16 जून तक गैर संचारी रोगों के प्रति जन-जागरूकता अभियान और स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टुगेदर : चेक योर ब्लड प्रेशर रेगुलरली, डिफीट द साइलेंट किलर रखी गई है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच और नियंत्रण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। हाइपरटेंशन के सामान्य लक्षण सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, नाक से खून आना, थकान और सांस फूलना हैं। यह बीमारी बिना लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.