सिमडेगा, फरवरी 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा के भूगोल विभाग के द्वारा एनसीसी के सहयोग से सोमवार विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया। कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम को वेटलैंड्स और पारंपरिक ज्ञान-सांस्कृतिक विरासत का उत्सव थीम पर आयोजित किया गया। इसके बाद खिजरी पहाड़ में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर हेमब्रोम मार्सेल ने पर्यावरणीय गिरावट के सामने वेटलैंड्स के संरक्षण की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। वहींअसिस्टेंट प्रोफेसर रेनी अल्मा लकड़ा ने डॉक्यूमेंट्री पर विस्तार से बताया। असिस्टेंट प्रोफेसर रोशन किशोर गिध आदि उपस्थित थे। इधर विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा के एनसीसी कैडेट्स ने केलाघाघ डैम परिसर में पौधरोपण किया एवं सफाई अभियान चलाया। मौक...