सासाराम, फरवरी 2 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वन विभाग द्वारा विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैमूर पहाड़ी स्थित मांझर कुंड पर आयोजित कार्यक्रम का थीम आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान, सांस्कृतिक विरासत का उत्सव था। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय निवासियों को आर्द्रभूमि के संरक्षण, पारिस्थितिक महत्व और जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में संत जोसफ स्कूल के छात्र-छात्रा भी शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...