रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैद्य शिवादित्य ठाकुर और संरक्षक वैद्य प्रजापति त्रिपाठी की उपस्थिति में रविवार को आईएमए भवन में विश्व आयुर्वेद परिषद झारखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी। इसमें नई कार्यकारणी कमेटी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में मार्गदर्शक डॉ रमाशंकर तिवारी, अध्यक्ष डॉ वीके पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ वीके गोस्वामी, उपाध्यक्ष डॉ शिवशंकर पांडेय, महासचिव डॉ अमरेंद्र पाठक, प्रदेश सचिव डॉ वेंकटेश कात्यायन पांडेय व डॉ तुलसी शाहा, कोषाध्यक्ष डॉ वासुदेव कश्यप, सह कोषाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अपराजिता चुनी गयीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...