सीवान, अगस्त 24 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व आयुर्वेद परिषद, बिहार इकाई व बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन पटना के संयुक्त तत्वावधान में चरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महर्षि चरक जयंती के अवसर पर वैद्य व आचार्यों ने आयुर्वेद के महान आचार्य महर्षि चरक को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। साथ ही आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान, चिकित्सा के सिद्धांतों व स्वस्थ जीवन के प्रति उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। जयंती समारोह में विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य वैद्य प्रो. डॉ. प्रजापति त्रिपाठी को गुरुजन सम्मान से सम्मानित किया गया। विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शिवादित्य ठाकुर, प्रांत अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद पटेल, राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, पटना क...