पटना, मई 27 -- विश्व आपातकाल दिवस पर एम्स पटना में आपातकालीन चिकित्सा विभाग द्वारा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों को हीट स्ट्रोक से बचने, जीवन रक्षक कौशल को बढ़ावा देने और आपात परिस्थितियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. प्रशांत कुमार सिंह व उपनिदेशक (प्रशासन) नीलोत्पल बल रहे। आपातकालीन चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. दिवेंदु भूषण के नेतृत्व में दो दिवसीय बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) एवं एसीएलएस (एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट) प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 20 स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया देने की तकनीक की जानकारी दी गई। एम्स पटना क...