पीलीभीत, मई 27 -- पीलीभीत। विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय ने अपनी अत्याधुनिक आपातकालीन एवं गहन चिकित्सा सेवाओं की जानकारी साझा की। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दावा किया कि गंभीर और जीवन-घातक स्थितियों से निपटने के लिए अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) पूरी तरह तैयार है। मरीजों को कुछ ही क्षणों में जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मीडिया प्रभारी डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि गंभीर चिकित्सा देखभाल में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा के निर्देशन में आईसीयू को तकनीकी रूप से उन्नत और निरंतर सक्रिय आपात प्रबंधन प्रणाली के तहत संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस :मेडिकल कॉलेज की आईसीयू चौबीस घंटे अलर्टहर...