विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकी प्रदर्शन की बनी रूपरेखा
चतरा, अगस्त 3 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के भव्य आयोजन को लेकर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के शायल बगीचा में आदिवासी समाज की एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न गांवों से पहुंचे आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी आदिवासी समुदाय एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति, रीति-रिवाज एवं आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों के साथ पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया जा सके। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर की बैठक कार्यक्रम को सफल एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.