बोकारो, अगस्त 7 -- संयुक्त आदिवासी परिवार, बोकारो की ओर से 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशाल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे डिशोम जाहेर गढ़, सेक्टर-4 से विशाल रैली के साथ होगी। रैली भगवान बिरसा मुंडा चौक होते हुए नया मोड़ तक जाएगी। इसके बाद सभी प्रतिभागी सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति व परंपरा पर आधारित नृत्य, संगीत व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस की रैली का रूट तय साथ ही कक्षा 10वीं, 12वीं व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट...