सासाराम, अगस्त 9 -- कोचस। विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को कोचस स्थित एक मैरेज हॉल में समारोह आयोजित किया गया। इसमें खरवार समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, अधिकारों और सामाजिक विकास को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कहा कि समाज के लोगों को आपसी एकता बनाए रखते हुए अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर प्रयास करना चाहिए। अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार के सदस्य राजू खरवार ने कहा कि सरकार और एनडीए के नेतृत्व में आदिवासी खरवार समाज के हितों के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। अध्यक्षता रोहतास खरवार जिलाध्यक्ष अरविंद खरवार ने की। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बिंदा सिंह चंद्रवंशी, कोचस पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, कोचस पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, जदयू अध्यक्ष हरिहर सिंह, छठ्ठू गुप्ता आदि थे। यह भी पढ़ें- Bokaro New...