विश्व आदिवासी दिवस पर आज निकलेगी रैली, मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित
बोकारो, अगस्त 9 -- संयुक्त आदिवासी परिवार, बोकारो की ओर से अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस 2026 का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 9 बजे सेक्टर चार स्थित डिशोम जाहेर गढ़ से रैली निकाली जाएगी, जो भगवान बिरसा मुंडा चौक, नया मोड़ पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे सेक्टर दो स्थित कला केंद्र में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं कक्षा 10वीं, 12वीं व प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी एसटी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समाजसेवियों, पुजारियों व समाज सुधारकों को भी समुदाय की ओर से सम्मान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपने शहर में आयोजकों ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के माध्यम से आदिवासी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.