सराईकेला, जुलाई 16 -- खरसावां। विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आदिवासी समन्वय समिति की तैयारी बैठक गुरुवार को कला एवं सांस्कृतिक भवन, खरसावां में आयोजित की गई। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य थीम- पेसा कानून रहेगा। इसका उद्देश्य आदिवासी समाज के बीच पेसा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मुंडा-मानकी व्यवस्था एवं ग्रामसभा को सशक्त बनाने की दिशा में पहल करना है।

बैठक के निर्णय बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा पेसा कानून पर पैनल डिस्कशन आयोजित किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमलोगों को पेसा कानून के अधिकारों और उसके महत्व की जानकारी दी जाएगी।

झारखंड सरकार की पहल समिति के सदस्यों ने कहा कि झारखंड स...