चाईबासा, जुलाई 21 -- गुवा। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर मेघाहातुबुरू सामुदायिक भवन में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता इलियस चाम्पिया ने की। बैठक में किरीबुरू-मेघाहातुबुरू के विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से संचालन समिति का गठन किया। रोया राम चाम्पिया को अध्यक्ष, एस. होरो को कार्यकारी अध्यक्ष, रमेश मुर्मू को महासचिव और लखन चाम्पिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। चारों पंचायतों के मुखियाओं को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संचालन समिति की अगली बैठक 26 जुलाई को किरीबुरू सामुदायिक भवन में होगी, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी...