विश्व आदिवासी दिवस की रैली का रूट तय
रांची, अगस्त 6 -- रातू, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस को भव्य रूप से मनाने को लेकर गुरुवार को सरना टोंगरी में सरहुल पूजा समिति की बैठक अध्यक्ष आदित्य तिर्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आदिवासी दिवस पर निकलने वाली रैली का रूट तय किया गया। निर्णय लिया गया कि सभी आदिवासी भाई-बहन हाई स्कूल मैदान, रातू में एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस आदिवासी बाल विकास स्थित बाबा कार्तिक उरांव, झखराटांड स्थित भगवान बिरसा मुंडा, होचर स्थित सरना रत्न दादा बीरेन्द्र भगत और दलादिली चौक स्थित शहीद सुभाष मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए हाजी चौक, रेडियो स्टेशन होकर काठीटांड पहुंचकर विसर्जित होगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि करमा पर्व की पूर्व संध्या 20 सितंबर को सरना टोंगरी स्थित पड़हा भवन में करमा आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.