बोकारो, जुलाई 22 -- पेटरवार प्रतिनिधि। आदिवासी सेंगेल अभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पेटरवार प्लस हाई स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार मार्डी ने की। बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा के अनुरूप विश्व आदिवासी दिवस को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। साथ ही देश में आदिवासी समाज के अस्तित्व, अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आदिवासी परिषद ने वन अधिकार प्रमाणपत्र वापस लेने की मांग की वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक-सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेक...