सराईकेला, अगस्त 8 -- राजनगर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजनगर दुर्गा पूजा मैदान में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों की जमीनी हकीकत जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार की शाम को मैदान पहुंचे। उन्होंने हाथ में छाता लेकर पूरे पंडाल, मंच और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और आयोजन समिति को निर्देश दिया कि बारिश के मौसम को देखते हुए वॉटर प्रूफ पंडाल और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और अस्मिता को प्रदर्शित करने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मोरहाबादी में पांच हजार कल...