सराईकेला, अगस्त 9 -- सरायकेला। विश्व आदिवासी दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे टाउन हॉल, जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के दौरान सरायकेला छऊ नृत्य, नटुआ नृत्य, मानभूम छऊ नृत्य, मुंडारी नृत्य एवं महिला पाइका नृत्य सहित विभिन्न पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। इनके माध्यम से जिले एवं झारखंड की समृद्ध आदिवासी एवं लोक संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के सभी प्रखंडों में भी प्रखंड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, लोक-कला एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया जाएगा। ...